गूगल भी मना रहा भारतीयों के साथ होली का त्यौहार, रंग-बिरंगे रंगों से हुआ सराबोर
नई दिल्ली। भारत को दुनियाभर में त्यौहारों के देश में सबसे ऊपर देखा जाता है, जहां विभिन्न त्यौहारों के माध्यम से आपसी प्रेम और सौहार्द को दर्शाया जाता है। भारत के त्यौहारों में होली, दीपावली, ईद समेत ऐसे कई त्यौहार हैं, जिनके जरिये कौमी एकता और आपसी सौहार्द झलकता है। बात जब होली की आती है तो हर कोई अपने चेहरे पर रंग-बिरंगे गुलाल लिए दूसरों को गुलाल लगाकर खुशियां एवं प्रेम बांटते हैं। वहीं इस कड़ी में दुनिया का नम्बर 1 इंटरनेट सर्च इंजन गूगल भी शामिल हुआ है।
भारत के पारंपरिक त्यौहार होली को मना रहे भारतीयों के साथ गूगल भी खुशियां बांट रहा है और खुद को भी होली के रंग में सराबोर कर लिया है। गूगल ने अपने होमपेज पेज होली का विशेष डूडल लगाया है, जिसमें गूगल को होली मनाते हुए दिखाया गया है। होली के इस डूडल में गूगल के नाम पर होली खेल रहे लोगों की टोली गुलाल उड़ाते हुए निकलती है, जिससे गूगल पर भी होली के रंग-बिरंगे गुलाल का रंग चढ़ जाता है। इसके बाद 'Google' के अंतिम शब्द e के ऊपर एक शख्स गुलाल फैंकता है, जिसके बाद पूरा 'Google' होली के रंगों से सराबोर हो जाता है।
इस तरह गूगल ने अपने होमपेज पर होली का विशेष डिजाइन वाला जीआईएफ डूडल तैयार दर्शाकर गूगल ने भारतीयों के साथ होली की खुशियां बांटी है और खुद को भी भारतीयों के प्रति समर्पित दर्शाश है। ऐसे में जब पूरा देश होली के रंगों में डूबा हुआ है तो फिर गूगल भला इन रंगों से अछूता कैसे रह सकता है। बहरहाल, आर न्यूज 1 नेटवर्क की पूरी टीम की ओर से आपको होली की ढेरों शुभकामनाएं।
RNews1 Network Wishing You All A Very Happy Holi