जल स्वावलंबन से अजमेर के गांव बनेंगे खुशहाल : भडाना
अजमेर। जिले के प्रभारमंत्री हेम सिंह भडाना ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि एक क्रान्ति है जो राजस्थान को जल के क्षेत्र में स्वावलम्बी बना देगी। यह राजस्थान का एक मात्र ऐसा अभियान है जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग किसी ना किसी तरह जुड़ा है। जिसके पास जो है, उसने उसी तरह का सहयोग दिया। गरीब है तो श्रम का सहयोग मिला, अमीर है तो धन और संसाधनों का। जिले के सभी कार्य 30 जून से पूर्व पूरे कर लिए जाएंगे।
जिले के प्रभारी मंत्री भडाना ने आज नसीराबाद के पास बेवंजा एवं अन्य गांवों में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कामों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर नाडी, खड़ीन एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य किसी भी स्थिति में 30 जून से पूर्व पूरे कर लिए जाने चाहिए। यह कार्य बारिश से पूर्व पूरे हो जाएंगे तो आमजन को इसका अधिक से अधिक लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अभिनव सोच से शुरू हुआ यह अभियान राजस्थान को जल के क्षेत्र में कई सोपान आगे ले जाएगा। अभियान का प्रथम चरण पूरे राजस्थान में ऐतिहासिक रूप से सफल रहा था। राजस्थान के गांवों में ना सिर्फ भू-जल के स्तर में बढ़ोतरी हुई बल्कि खेती का क्षेत्र भी बढ़ा है। राजस्थान के गांव जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने से खुशहाल होंगे।
भडाना ने कहा कि अजमेर जिले में अभियान का प्रथम चरण शानदार सफल रहा था। कई जल स्त्रोतों में सालों बाद पानी आया तो कई जगह नए पानी के स्त्रोत विकसित हो गए। अजमेर जिले का बुवाई क्षेत्रा और भू-जल स्तर भी बढ़ा। द्वितीय चरण में शहर और गांव दोनों जगहों पर काम शुरू किए गए है। यह सभी कार्य निश्चित रूप से जिले के लिए लाभकारी साबित होंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला स्तर अबु सूफियान चौहान, नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी श्वेता यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।