सभी बस्तियों की प्राथमिक आवश्यताएं पूरी हो : भदेल
अजमेर। राज्य की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल ने कहा कि नगर की सभी बस्तियों की प्राथमिक आवश्यकताएं पूरी होनी चाहिए। प्रिया सोसायटी इस दिशा में अपने बेहतर प्रयास कर रही है।
अनिता भदेल ने सोमवार को होटल कनक सागर में सोसायटी फॉर पार्टीसियेटरी रिसर्च इन एशिया (प्रिया) की ओर से आयोजित शहर स्तरीय बस्ती विकास समिति के सम्मेलन में मुख्य अतिथि की रूप में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के लिए अरबों रूपए खर्च कर रही है। इससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। प्रिया इस दिशा में बेहतर काम करके बस्ती के निवासियों को जागरूक कर रही है। जिससे विकास योजनाओं की सही जानकारी लोगों को मिल रही है। साथ ही स्वच्छता अभियान, नाली सड़क का निर्माण, स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर हो रही है। बस्ती के निवासियों की विकास में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडीए के सचिव हेमंत स्वरूप माथुर ने कहा कि छोटे छोटे स्तर पर विकास कार्यों को अंजाम दिया जाता है। कच्ची बस्ती के लिए बड़े स्तर पर योजना बनायी जानी चाहिए। पूरी कार्य योजना बनाने से विकास सुनियोजित होना चाहिए। उन्होंने एडीए की ओर से प्रिया को सहयोग देने का पूरा विश्वास दिलाया।
नगर निगम के पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि सरकार या नगर निगम विकास करती है लेकिन रख-रखाव की जिम्मेदारी हमारी है जिसे हम पूरा नहीं कर पाते है। उनका कहना था कि इसके लिए प्रिया को एक कार्यशाला का आयोजन करना चाहिए जिससे कच्ची बस्ती के निवासियों को भरपूर लाभ मिल सकें।
सामाजिक कार्यकर्ता डीएल त्रिपाठी तथा गरीब नवाज महिला एवं बाल विकास संस्था की शगुफ्ता खान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रिया के निदेशक डॉ. कौस्तुम कांति बंधोपाध्याय ने कहा कि प्रिया पिछले डेढ़ साल से अजमेर में सक्रिय नागरिक क्रियाशील शहर के अन्तर्गत काम कर ही है। प्रिया शहर की अलग अलग बस्तियों में अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से काम कर रही है। प्रिया सरकार की संवैधानिक संस्थाओं से मिलकर समस्याओं का समाधान कराती है। आज संगठन गठित किया है जो संचालन समिति माध्यम से काम करेगा। प्रिया के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी रमेश यादावार ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में कीर्ति टांक वीनित कल्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।