जयपुर नगर निगम बना राष्ट्रगान से कामकाज की शुरूआत करने वाला पहला सरकारी कार्यालय
जयपुर। राजधानी जयपुर के नगर निगम में आज से एक अभिनव पहल की शुरूआत की गई है, जिसके तहत अब निगम के कार्यों की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ की जाएगी। वहीं शाम को जब निगम कार्यालय का समय पूरा हो जाएगा, तब कामकाज का समापन भी राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।
जयपुर नगर निगम में देश का पहला ऐसा कार्यालय बन गया है, जहां अब हर रोज सुबह राष्ट्रगान के साथ कार्यालय के कामकाज की शुरूआत की जाएगी और शाम को कार्यालय का समय पूरा होने पर राष्ट्रगीत के साथ कामकाज का समापन किया जाएगा। इसे लेकर निगम के महापौर अशोक लाहोटी ने आदेश जारी किया है।
आज से जारी हुए इस आदेश को लेकर निगम मुख्यालय में राष्ट्रगान से कामकाज की शुरुआत के दौरान पार्षदों समेत निगम कर्मचारी मौजूद रहे। महापौर अशोक लाहोटी ने कहा कि राष्ट्रगान का गायन राष्ट्रभक्ति है, यह किसी पर थोपी नहीं जा रही है। जो भी इसमें शामिल होना चाहे वह खुशी से शामिल हो सकता है। राष्ट्रभक्ति के साथ पॉजिटिव एनर्जी के लिए निगम में इस पहल की शुरुआत की गई है।