राजस्थान दिवस 2018 : महापौर ने किया संभाग स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
अजमेर। अजमेर नगर निगम के महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने सोमवार को सूचना केंद्र स्थित प्रदर्शनी दीर्घा में राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गयी संभाग स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
महापौर ने राज्य तथा जिले की उपलब्धियों एवं विकास से संबंधित प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर कहा कि राजस्थान की संस्कृति, विकास तथा विरासत को प्रदर्शित करने वाले इस प्रयास से आमजन एवं युवाओं को नई जानकारी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों को एक स्थान पर देखा जा सकता है। उन्होंने प्रत्येक छाया चित्र को काफी गहनता से देखा तथा छाया चित्रों की सराहना की। इस मौके पर अजमेर सरस डेयरी द्वारा भी अपने उत्पादों की जानकारी एवं प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर बी.पी सारस्वत अध्यक्ष, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के.के.शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर अरविंद कुमार सेंगवा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण गर्ग, जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक महेश चन्द्र शर्मा, पर्यटन विभाग के उप निदेशक संजय जौहरी, जवाहर लाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के मुख्य लेखाधिकारी मनोज शर्मा, भू जल संरक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता शरद गेमावत, पूर्व संयुक्त निदेशक जनसंपर्क प्यारे मोहन त्रिपाठी अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी आगामी 30 मार्च तक प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।