आज रात 12 बजे के बाद स्टेट हाई पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, NHAI टोल प्लाजा की बढ़ेगीं दरें
जयपुर। राजस्थान सरकार की ओर से की गई घोषणा के बाद अब आज रात को 12 बजे के बाद से ही प्रदेशभर के सभी वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलना शुरू हो जाएगी। इसके तहत अब स्टेट हाइवे पर निजी वाहनों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान 6 मार्च को प्रदेश के सभी स्टेट हाईवे को टोल फ्री किए जाने की घोषणा थी, जिसके साथ ही किसानों व कर्मचारियों के लिए भी अन्य घोषणाएं की गई थी।
ऐसे में आज रात को 12 बजे के बाद जैसे ही 1 अप्रैल की दिनांक शुरू हो जाएगी, वैसे ही राज्य सरकार की घोषणा क्रियांवित हो जाएगी। सीएम राजे की घोषणा के बाद 31 मार्च की आधी रात के बाद यह नोटिफिकेशन लागू कर दिया जाएगा और स्टेट हाइवे पर वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिलना शुरू हो जाएगी।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार आम लोगों को सरकार के इस फैसले से करीब 200 करोड़ रूपए का वार्षिक लाभ होगा। अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिदिन करीब एक लाख निजी वाहनों को टोल नहीं देना होगा। अब तक राज्य के स्टेट हाईवे पर वार्षिक करीब एक हजार करोड़ रूपए का टोल कलेक्शन होता है।
गौरतलब है कि प्रदेश में करीब साढ़े 4 हजार किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा स्टेट हाईवे हैं, जो 50 से अधिक अलग-अलग सड़क मार्गों में बंटा हुआ है। इन सभी मार्गों पर करीब 150 टोल प्लाजा है, जहां पर टोल टैक्स वसूल किया जा रहा है। ऐसे में आज रात को 12 बजे के बाद से ही इन टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं रहेगी।
वहीं दूसरी ओर, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के करीब साढ़े 7 हजार किमी सड़कों पर स्थापित अलग—अलग करीब 55 से ज्यादा टोल प्लाजा पर टोल व्यवस्था न सिर्फ पहले के समान ही लागू रहेगी, बल्कि उनकी दरों 2 से 3 फीसदी बढ़ोतरी हो गई है। इन टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरें भी 1 अप्रैल से ही लागू हो जाएगी।