राजकीय संग्रहालय का समय परिवर्तित
अजमेर। राजकीय संग्रहालय का समय परिवर्तन कर दिया गया है। शनिवार 21 अप्रेल से दोपहर 12 बजे से सायं 8 बजे तक संग्रहालय पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
संग्रहालय के वृत्त अधीक्षक नीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संग्रहालय परिसर में चल रहे ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम का संचालन करने वाली फर्म का अनुबंध समाप्त हो जाने के कारण 20 अप्रेल से ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम का संचालन बंद रहेगा।