पुष्कर सरोवर में उपलब्ध हो पर्याप्त जल
अजमेर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें पुष्कर सरोवर में पर्याप्त जल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
शर्मा ने कहा कि पुष्कर सरोवर पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाते है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में जल होना आवश्यक है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सरोवर में पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे तीर्थ यात्रियों को सुविधा मिलेगी। जलदाय विभाग द्वारा गर्मी के दौरान पानी नियमित रूप से सरोवर में डाला जाएगा। पुष्कर का भव्य प्रवेश द्वार शीघ्र ही निर्मित किया जाएगा। यह पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही पुष्कर को नई पहचान दिलाएगा।
उन्होंने कहा कि जिले में विद्युत की छीजत कम करने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। भामाशाह कार्डों का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। जिला भामाशाह अधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास अधिकारी तथा शहरी क्षेत्रों में उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से कार्डों का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अबु सूफियान चौहान, उपखण्ड अधिकारी अंकित कुमार सिंह, उप वन संरक्षक अजय चितौड़ा, जिला रसद अधिकारी संजय माथुर सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।