बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ के लिए टास्क फोर्स गठित
अजमेर। बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान के सफल संचालन के लिए जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
टास्क फोर्स के सदस्य सचिव तथा महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि इस टास्क फोर्स के अध्यक्ष जिला कलेक्टर होंगे। इनके सदस्य जिला पुलिस अधीक्षक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक, सहायक श्रम आयुक्त, नगर निगम आयुक्त, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उप निदेशक तथा दो स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि सदस्य नियुक्त किए गए है।